पीएम आवास के लिए आज भाजपा करेगी विधानसभा घेराव

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री व भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के अंतिम चरण में 15 मार्च को विधानसभा घेराव की जानकारी देते हुए जनसभा स्थल पिरदा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया जायेगा। मोर आवास मोर अधिकार इस विषय को लेकर हम गांव गांव गए। कांग्रेस के विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया। पदयात्राएं की। व्यापक रूप से प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं, कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कारण उन्हें आवास नहीं मिले।

इसी तरह से चार लाख से अधिक शहरी परिवारों को भूपेश बघेल की सरकार के कारण प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की आशा का केंद्र, जहां विकास की रूपरेखा तय होती है, वहां प्रधानमंत्री आवास से वंचित परिवार अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए राज्य विधानसभा का घेराव करेंगे। एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव का आंदोलन होगा, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक हितग्राही शामिल होंगे, जो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि आरंभ में भूपेश बघेल ने कहा कि इसलिए हम राज्यांश नहीं देंगे क्योंकि योजना में प्रधानमंत्री शब्द है और अब नई नई प्रकार की बातें कर रहे हैं। सर्वे कराने की बात कर रहे हैं। सर्वे बहुत पहले से होकर रखा है। 2011 की सर्वे सूची है। 2016 में सबको जोड़कर सूची बनी है। लेकिन लोगों के बीच भ्रम पैदा करके नए सर्वे की बात कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि भूपेश बघेल की सरकार की नीयत अच्छी नहीं है। लोगों को आवास नहीं देना चाहते। 

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई