डंडे से पीट-पीटकर 6 जंगली बिल्ली और दो कबर बिज्जू को मार डाला; 9 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, जंगल में शिकारियों ने छह जंगली बिल्ली और दो कबर बिज्जू को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर जंगली जानवरों का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला सीपत वन परिक्षेत्र के सोंठी सर्किल का है।

वन विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि बिटुकला के जंगल में कुछ लोग घूम रहे है और वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। खबर मिलते ही अफसरों ने टीम को सर्चिंग कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए। इस पर सर्किल प्रभारी अलग-अलग बीट के वनरक्षक चंद्रहास तिवारी, रविंद्र, रमेश ठाकुर व अन्य वनकर्मियों को लेकर बिटकुला पहुंचे और जंगल की घेराबंदी की। इस दौरान सोंठी से पिपनार जाते हुए कुछ लोग नजर आए। वनकर्मियों को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास बोरियां रखी थीं, जिसकी तलाशी लेने पर छह जंगली बिल्ली और दो कबरबिल्लू मृत मिले। इन वन्य प्राणियों का मारकर शिकारी लेकर जा रहे थे। उन्हें पूछताछ के लिए बिटकुला बीट क्वार्टर लाया गया।

जंगल में दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीट-पीटकर करते हैं शिकार
पूछताछ में पता चला कि जंगली जानवरों का शिकार करने वाले आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार निवासी सुनील सबरिया (30), बलौदा के भईसतरा निवासी तुलसी सबरिया (36) अपने सहयोगी विजय सबरिया (34), अजय गोंड़ (22), अजय गोंड़ (26), अनिल गोंड़ (24), प्रेमलाल गोंड़(35), अरुण गोंड़ (21), प्रेम गोंड़ (40) मिलकर जंगली बिल्ली और कबर बिज्जू को पकड़ने आए थे। जंगल में उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर घेर लिया और डंडे से पीट-पीटकर उन्हें मार दिया। उनके कब्जे से लाठियां भी बरामद किया गया है। सभी के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात