पीपीईएस एन्ट्री कार्य में रूचि नहीं ; कुनकुरी, मनोरा और दुलदुला बीईओ को नोटिस

जशपुरनगर, आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतदान दलों के गठन हेतु पीपीईएस सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों का डाटा एन्ट्री कार्य शीघ्र पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना है। किन्तु पीपीईएस एन्ट्री कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण कुनकुरी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस. आर. साव, मनोरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय पटेल और दुलदुला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मार्टिन खलखो को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।
कुनकुरी विकासखण्ड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 1036 कर्मचारियों में से 592 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा अब तक 444 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड अंतर्गत् 15 मई 2023 तक कुल  816 कर्मचारियों में से 295 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा अब तक 521 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। दुलदुला विकासखण्ड अंतर्गत 15 मई 2023 तक कुल 714 कर्मचारियों में से 290 कर्मचारियों का ही एन्ट्री कार्य किया गया है तथा  अब तक 424 कर्मचारियों का डेटाबेस में एंट्री हेतु शेष है। इस प्रकार पीपीईएस एन्ट्री कार्य में रूचि नहीं लिया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीईओ के उक्त कृत्य को शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है बताते हुए बीईओ कुनकुरी, मनोरा और दुलदुला कृत्य के लिए 03 दिवस के भीतर स्वतः उपस्थित हो कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही हेतु प्रस्तावित करने की बात कही।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई