पीसीसी चीफ मरकाम बोले-झूठी वाहवाही लेने की राजनीति; पुरानी परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर पीएम मोदी ने प्रदेश को धोखा दिया

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य की जनता को निरोश किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री पुरानी और काम चालू हो चुकी योजना को फिर शिल्यान्यास, लोकार्पण कर प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। रायपुर धमतरी रोड पर रायपुर कोडेबोर्ड खंड का लोकार्पण  प्रधानमंत्री ने किया . इस रोड का पहला टेंडर 2016 में हुआ था एनएच एआई ने रायपुर से धमतरी तक एक ही प्रोजेक्ट बनाया था इसका आधा हिस्सा अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री के हाथों एक टुकड़े का लोकार्पण उनकी गरिमा के विपरीत है!

मरकाम ने कहा कि बिलासपुर से पत्थरापाली फोरलेन प्रोजेक्ट लगभग साल भर पहले ही पूरा हो गया है और टोल कनेक्शन और वाहनों की आवाजाही पहले से जारी है. ऐसे में इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराना उनकी गरिमा के विपरीत था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रायपुर टिटलागढ़ 203 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण भी पुरानी परियोजना है.  इसमें 173 किलोमीटर का दोहरीकरण लगभग 6 माह पहले ही पूरा हो चुका है और कुछ हिस्से में गाड़ियां दौड़ती रही हैं उपयोग में आ चुके इस रेलखंड का प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण कराया गया।
दल्ली राजहरा से रावघाट रेल परियोजना यूपीए कार्यकाल की योजना है. यूपीए के समय इस लाइन को रावघाट से बढ़ाकर नारायणपुर कोंडागांव होते हुए जगदलपुर तक ले जाने का प्लान बनाया गया था। मोदी सरकार ने जगदलपुर से रावघाट तक रेल लाइन निर्माण को पीछे धकेल दिया है और केवल रावघाट से खनिज उत्खनन के लिए लाइन बिछाई है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इसमें भी पहले दल्ली राजहरा से कुसुमकासा फिर गुदूम तक और आगे केउठी तक टुकड़ों में लाइन चालू कर दी गई है अभी भी पूरा प्रोजेक्ट नहीं बना है ऐसे में 17 किलोमीटर के एक टुकड़े का उद्घाटन लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथों कराना उनके पद की गरिमा के खिलाफ है!
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रायपुर विशाखापट्टनम सिक्स लाइन हाईवे के छत्तीसगढ़ के हिस्से का काम पहले ही शुरू हो चुका है और हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं अब जाकर उसका शिलान्यास किया गया यह भी समझ से परे है।प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनावों को देखते हुये झूठी वाहवाही लेने की राजनीति किया है।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने के बाद भी वित्तीय हालात खस्ता,सरकार कर्जे में दब रही

    0 कांग्रेस का आरोप- सरकार कंगाल , ठेकेदार आत्महत्या की धमकी दे रहे रायपुर,  प्रदेश सरकार की वित्तीय हालात गंभीर हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  ने कहा कि खराब वित्तीय…

    POLITICS; बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

    पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार की शाम से ही नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार