पुराने विजेता ही बनेंगे नए विजेता…………

एक दिन बाद अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम सॉरी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले 12आयोजनो में 5 बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला 2 बार के विजेता भारत का होना तय हो गया है। अंतिम चार याने सेमी फाइनल में पहुंची टीम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से अपने प्रतिद्वंद्वी भारत और ऑस्ट्रेलिया को आसानी से फाइनल में पहुंचने नहीं दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिशेल और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने प्रतिद्वंदी टीम के पसीने छोड़वा दिए थे।

दक्षिण अफ्रीका के क्षेत्र रक्षक अगर 5 कैच  पकड़ लेते तो कहानी कुछ और ही होती। कैचेस विन द मैचेस माना जाता है। पांच कैच जो पकड़े नहीं गए वे कठिन कैच थे और सर्व श्रेष्ठ प्रयास के बावजूद लिए नहीं जा सके परिणाम ये रहा कि दोनो हारी हुई टीम को आगे चार साल इंतजार करना पड़ेगा।

फाइनल पहुंची  भारत और ऑस्ट्रेलिया  की टीम के प्रबंधन और खिलाड़ियों ने  अगर दोनो सेमीफाइनल देखे होंगे तो भारत को ये जरूर देखना होगा कि  फाइनल के अंतिम 11 खिलाड़ियों का संयोजन कैसा हो? भारत छह  बल्लेबाजों सहित एक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जो कि स्पिनर भी है और तीन तेज गेंदबाज सहित  एक विशुद्ध स्पिनर कुलदीप यादव के साथ खेल रहा है। हार्दिक पण्ड्या के बांग्ला देश के खिलाफ चोटिल होने के बाद सूर्य कुमार यादव को जगह मिली है लेकिन उनकी जरूरत पूरे टूर्नामेंट में नहीं पड़ी है। जिस तरह से दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज, सम्शी  और मराक्रम ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को आउट किया वह  ये संकेत देता है कि अश्विन को मौका देना चाहिए। ये बेहतर टीम कॉम्बिनेशन हो सकता है।

  ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है लेकिन टीम न तो बॉर्डर, स्टीव वॉग और रिकी पोंटिंग की टीम के समान दमदार टीम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों में स्थाई प्रदर्शन केवल डेविड वार्नर  का रहा है। मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन पारी खेली है लेकिन बुमराह, शमी, सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप के सामने उनकी अग्नि परीक्षा होगी।भारत से सुपर लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है। इस कारण भारत को जीत का आत्मविश्वास  ज्यादा रहेगा।

बीस साल पहले जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में सौरव गांगुली की टीम को  रिकी पोंटिंग की टीम ने धो दिया था। रिकी पोंटिंग  के 140 और डेमियन मार्टिन के 88 रन के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 359 रन बनाए थे। भारत  की तरफ से केवल वीरेंद्र सहवाग 82 रन की पारी खेले लेकिन 234रन पर भारतीय टीम सिमट गई थी। 125रन से मिली हार को अहमदाबाद को जीत से बराबर करने का अवसर रोहित शर्मा की टीम के पास है। वे जीत के साथ कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के समान विजयी होकर  पचास साल बाद भी किसी नामी गिरामी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बन सकते है।

 ऑस्ट्रेलिया के  विश्वकप विजेता एलन बॉर्डर, स्टीव वॉग और रिकी पोंटिंग, के क्रम में खड़े होने का गौरव पेट क्यूमिंस ले सकते है। रोहित शर्मा और पेट क्यूमिंस के लिए  10 विश्व विजेता कप्तान क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, अर्जुन राणातुंगा, एलेन बार्डर, स्टीव वॉग, रिकी पोंटिंग, एम एस धोनी, मिशेल क्लार्क और इवान मोर्गन के बाद अपना नाम लिखाने का अवसर अहमदाबाद में है। कौन  बाजी मरेगा ये तो 19 नवंबर को पता चलेगा लेकिन 140 करोड़ शुभकामनाएं रोहित शर्मा के साथ है। ये ऑस्ट्रेलिया को ध्यान रखना होगा।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    नब्बे साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर बीसवें टीम और दसवें राज्य के रूप में रणजी विजेता होने का गौरव हासिल किया है।  पहली पारी के बढ़त के आधार पर…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार