पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने बनाई अलग पार्टी, 30 से अधिक सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

रायपुर , छत्तीसगढ़ कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने हमर राज नाम से नई पार्टी का एलान कर दिया है। उन्होंने नई पार्टी का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। आयोग से नाम का मुहर लगते ही अधिकृत रूप से पार्टी की घोषणा की जाएगी।

सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष नेताम ने बताया कि प्रदेश के 30 से अधिक सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। बतादें कि प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में 29 आदिवासी सीट है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की नई पार्टी भाजपा-कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों व समाज के लोगों से मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों की वजह से नई पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया है। नेताम ने साफ किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि पार्टी में सक्रिय रूप से काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अरविंद नेताम बसपा और सीपीआइ से गठबंधन कर सकते हैं।

20 सीट जिसमें 80 हजार तक वोटर

अरविंद नेताम ने बताया कि प्रदेश में 20 ऐसी आदिवासी सीट हैं, जहां 20 हजार से लेकर 80 हजार तक वोटर है। इन सीटों पर आदिवासी प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन यदि कोई दूसरा समाज पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आएं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

नई पार्टी के एलान से सियासी हलचलें

नौ अगस्त को अरविंद नेताम के इस्तीफे के बाद ही नई पार्टी को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। अब घोषणा के बाद ही प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल शुरू हो चुकी है।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के समय नेता रहे नेताम 20 वर्षों से सर्व आदिवासी समाज से जुड़े हैं। नेताम ने आरोप लगाया है कि पेसा कानून से लेकर बस्तर और अबूझमाड़ में आदिवासी विरोधी कार्यों की वजह से उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

जोगी ने बनाई थी नई पार्टी

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने छह जून 2016 को नई पार्टी बनाने का एलान किया था। अजीत जोगी ने बाद में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का गठन किया, जो कि अब परिवर्तित नाम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) है। जोगी ने एलान किया था कि पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ को टैक्स फ्री कर दिया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर