पूर्व सरपंच के अपहरण के बीच आई बड़ी खबर; नक्‍सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में पूर्व सरपंच के अपहरण के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक रामा पूनेम चिन्नागेलुर का निवासी है। यह घटना  बीजापुर के तर्रेम थानाक्षेत्र का है। खबरों के अनुसार नक्‍सली 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। बीती रात हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्‍सलियों के खौफ से मृतक के स्‍वजन पुलिस के पास मामला पंजीबद्ध कराने नहीं पहुंचे हैं।हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इधर, बीजापुर से 50 ग्रामीणों के अपहरण खबर आ रही है। ये सभी ग्रामीण पूजा-अर्चना करने गए थे। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने वहां फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया, जबकि शेष ग्रामीणों को छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नक्सलियों द्वारा अपहरण करने की पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, यह मामला बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी का है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी में गांव के लोग पूजा करने गए हुए थे। वहां सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने 50 से अधिक ग्रामीणों को अपने साथ लेकर चले गए। इनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को छोड़कर बाकी अन्य ग्रामीण लौट आए हैं। नक्सलियों के अपहरण करने की अब तक पुलिस ने पुष्टी नहीं की है। पुलिस के एक आधिकारी ने बताया की ग्रामीण रात होने से रास्ता भटक गए थे। गांव के अन्य लोग खोजबीन में गए हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। 4 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी…

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    रायपुर, दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….