प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में; परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे आमसभा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में सत्ता में वापसी का बिगुल फूंकेंगे। तीन महीने में पीएम का यह तीसरा छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। इसके पूर्व वे रायपुर और रायगढ़ में सभा ले चुके हैं।

बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कालेज मैदान से दोपहर 12:30 बजे रैली शुरू होगी, वहीं दो बजे से आमसभा होगी। दरअसल, परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रधानमंत्री प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर संभाग के आठ जिलों के अंतर्गत आने वाली 24 विधानसभा सीटों को साधेंगे। वर्तमान में यहां 13 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।सात सीटें भाजपा के पास, दो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) और दो सीटें बहुजन समाज पार्टी के पास हैं। यानी भाजपा की स्थिति यहां कमजोर है।

दोपहर में पहुंचेंगे रायपुर एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी का दोपहर 1.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत अगुवानी करेंगे। यहां से वे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं शाम को 4.50 बजे रायपुर विमानतल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकली थी यात्रा

पीएम नरेंद्र मोदी तीन अक्टूबर जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। बिलासपुर और बस्तर में भाजपा के कमजोर जनाधार को देखते हुए ही यहां पीएम का कार्यक्रम तय किया गया है। बता दें कि 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से निकली परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री, सांसद व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। यात्रा के दौरान 85 स्वागत सभा, 84 जनसभा और सात रोड शो हुए। यह यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज बिलासपुर में समाप्त होने जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; 70 प्रदर्शनकारी कस्टडी में, झड़प में 50 जवान जख्मी… सीजेपी के संसद मार्च में जमकर बवाल, युवाओं से बर्बरता देख जारी रखूंगा अनशन…

    नईदिल्ली,  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद चलो आंदोलन ने सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जगह-जगह हुए तीखे टकराव के…

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’