प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी;भिलाई में करेंगी बड़ी सभा, 28 को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आयेंगे

रायपुर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर भिलाई आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होने वाला है। जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टल गया है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी नवा रायपुर में युवा सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं और अब प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं। भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है।

महिलाओं के लिए की जा सकती है बड़ी घोषणा

इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी आबादी पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में