फेडरेशन की एकदिनी हड़ताल 18 को;राज्य भर से संगठनों के प्रतिनिधि राजधानी रायपुर में होंगे शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के कर्मचारी , अधिकारी अपने 4 सूत्रीय मांग को लेकर 18 मार्च को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। दूसरे चरण में 18 मार्च को राजधानी रायपुर धरना स्थल बुढ़ापारा में एकदिवसीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा l

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि राज्य के 5 लाख कर्मचारी, अधिकारियो के लंबित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रथम चरण में 3 मार्च को सभी ब्लाक तहसील एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री  के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था ।

फेडरेशन के सन्योजक कमल वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, बी पी शर्मा, सतीश मिश्रा,राजेश चटर्जी, आर. के.रिछारिया, जी. आर.चंद्रा ,पंकज पांडे, रामसागर कौशले, ओंकार सिंह, बिंदेश्वर रौतिया, मनीष सिंह ठाकुर,सत्येंद्र देवांगन, युद्धेश्वर ठाकुर, उमेश मुदलियार, संतोष वर्मा, यशवंत वर्मा, सुनील नायक, आलोक जाधव, रितु परिहार, आदि ने आंदोलन को सफल बनाने अपील की है।

प्रमुख मांगें :

(1) लिपिक संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण,साथ ही सहायक शिक्षक एवं समस्त एलबी संवर्ग की पूर्ण सेवा की गणना, वेतन विसंगति एवम् समस्त लाभ,शिक्षा विभाग संवर्ग,स्वास्थ्य विभाग संवर्ग,महिला बाल विकास, वन विभाग, पशुपालन सहित अन्य कर्मचारी विसंगति सहित 14 सूत्रीय मांगों के लिए दिनांक 17 सितंबर 2021 को गठित  पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट तत्काल सरकार को सौंपी जाए l

 (2) प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए l

 (3) कांग्रेस जनघोषणा अनुरूप राज्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित मांगों को पूरा किया जाए।

 (4) तुता नया रायपुर के स्थान पर पुराना बस स्टैंड पंडरी, रायपुर को धरना स्थल घोषित किया जाएl

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’