बंगाल पंचायत चुनाव में बेलगाम हिंसा; 7 की मौत, कहीं 1 घंटे में ही मतदान तो कहीं नाले में मतपत्र

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुरू होते ही हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें आने लगी। इन पंचायत चुनावों में अब तक 20 लोग मारे जा चुके हैं। कुल 63,229 ग्राम पंचायतों, 9,730 पंचायत समितियों और 928 जिला परिषदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया एक ही चरण में होगी। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय बलों को तैनात की है। साल 2024 के आम चुनावों से पहले बंगाल में यह चुनाव अहम माने जा रहे हैं। यहां मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा के बीच है।

पश्चिम बंगाल के 22 जिलों की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान जारी है। सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती के बाद भी अलग-अलग इलाकों से आगजनी-हिंसा और बैलेट पेपर जलाने की खबरें आ रही हैं। पिछले 24 घंटों में चुनावी हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है।

सबसे ज्यादा झड़प और हिंसा की खबरें मुर्शिदाबाद जिले से हैं। यहां के बेलडांगा और तूफानगंज में शनिवार सुबह एक-एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ऐसी ही घटना शुक्रवार रात रेजीनगर में हुई। यहां बम विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया। TMC ने दावा किया है कि ये तीनों कार्यकर्ता उनकी पार्टी के थे।

उधर, खारग्राम गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। सुबह वोटिंग शुरू होते ही कूच बिहार के सिताई में बारावीटा प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की गई और बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई। वहीं, राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद, यानी 9 जून के बाद अब तक हिंसक घटनाओं में 18 लोगों की मौत चुकी है।

बंगाल पंचायत चुनाव में बेलगाम हिंसा

बीती रात से लेकर अब तक सात लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग बम-गोली से जख्मी हुए हैं। कहीं एक घंटे में ही मतदान संपन्न हो गया है तो कहीं बैलेट पेपर और बाक्स नाले में मिला है।

केंद्रीय बलों की तैनाती पर भड़कीं ममता की मंत्री

 पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के शुरू होने से एक रात पहले चौंकाने वाली और दुखद घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर केंद्रीय बलों की मांग की थी। तैनाती कहां है? केंद्रीय बल नागरिकों की सुरक्षा करने में क्यों विफल रहे हैं? टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है, दो को गोली मार दी गई है। जो लोग तैनाती की मांग कर रहे थे, कह रहे थे कि ये केंद्रीय बल शांति के संरक्षक हैं, वे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहे।’

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा