बंद स्कूल में चल रही थी भूतों की पढाई…………….

महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के छोटेटेमरी स्थित प्राथमिक स्कूल में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां तीन सालों से भूतों की पढाई चल रही है। यहां पिछले तीन साल से बच्चों की दर्ज संख्या शून्य है और यहां ताला लटका पड़ा है, लेकिन कागजों में स्कूल चल रहा है। इन तीन सालों में यहां पदस्थ शिक्षिका रोज आती रहीं, पढ़ाती रहीं और अटेंडेंस लगाकर चली जातीं। इस तरह बगैर बच्चों के स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षिका को हर महीने वेतन जारी किया जाता है। भूतों की पढाई बसना ब्लॉक मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर होती रही। बावजूद इसके अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दिलचस्प बात यह है कि साल 2022 में प्रमोशन पाकर जब शिक्षिका प्रधानपाठक बनीं तो 14/10/2022 को दोबारा उन्हें उसी स्कूल में पदस्थ कर दिया गया, जहां बच्चों की दर्ज संख्या शून्य थी। अब मामला सामने आने के बाद अधिकारी जांच करने की बात कर रहे हैं। यही नहीं आनन-फानन में 3 मार्च 2023 को शिक्षिका का तबादला प्राथमिक स्कूल पसेरलेवा कर दिया गया और 6 मार्च को शिक्षिका रिलीव भी हो गई। इस मामले में गांव के सरपंच मनबोध चौहान ने कहा कि शिक्षिका का व्यवहार ठीक नहीं था। इसलिए हमने टीचर को हटाने लिखित में शिकायत भेजी थी, फिर भी विभाग ने नहीं हटाया और ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों को भेजना बंद कर दिया।

शिकायत हुई तो अधिकारियों को गुमराह किया
इस साल की शुरुआत में जब शिक्षिका की लगातार शिकायत शुरू हुई, तो उन्होंने अपने अधिकारियों को गुमराह किया। शिक्षिका ने अधिकारियों को बताया कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। इसे साबित करने के लिए उसने आंगनबाड़ी के बच्चों को बुलाकर स्कूल के बगल में बने अतिरिक्त कक्ष में बिठाकर फोटो भी भेजने लगीं।

ग्रामीणों की सुनवाई नहीं, बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजा

सरपंच और उपसरपंच ने बताया है कि शिक्षिका का व्यवहार बच्चों और पालकों के प्रति ठीक नहीं रहता। यही नहीं, जनप्रतिनिधियों के साथ भी शिक्षिका दुर्व्यवहार करती हैं। ऐसे में यदि शिक्षिका को स्कूल से हटाया नहीं गया तो हम अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे पालकों ने बच्चों को दूसरे स्कूल भेजना शुरू कर दिया। वर्तमान में छोटेटेमरी गांव के 10 बच्चे बड़े टेमरी और बसना के स्कूलों में पढ़ाई करने जाते हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…