बदला मौसम का मिजाज; राजधानी सहित कई क्षेत्रों में हुई बारिश, हल्की वर्षा के आसार

रायपुर, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार रात को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदल गया। रात्रि करीब नौ बजे से रायपुर सहित कई शहरों में हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंडकता बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 12-13 नवंबर को मौसम के मिजाज में और बदलाव होगा तथा ठंड बढ़ेगी।

सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा तापमान

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

24 घंटों में प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा

अंबिकापुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, राजनांदगांव सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उसके बाद रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’