बस्तर फाइटर्स का अपहृत जवान शंकर नक्सलियों के कब्जे में ; माड़ डिवीजन कमेटी ने दी जानकारी

जगदलपुर, बस्तर फाइटर्स के आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने कर लिया है। नक्सलियों ने आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण 29 सितंबर को किया था। शंकर अपने दोस्त के साथ भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी घाट गया हुआ था। जवान के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज की अपील के बाद नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली है।

प्रेस नोट में नक्सली संगठन ने जवान शंकर का अपहरण कर अपने चंगुल में रखने की जानकरी दी है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि आरक्षक शंकर कुड़ियम 29 सितंबर ड्यूटी के बाद अपने परिचित को छोड़ने के लिए गए थे और वापस नहीं लौटे। आरक्षक के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरक्षक शंकर कुड़ियम अपने मित्र के साथ उसपरी घाट पर गये थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में यह जानकारी हुई है कि आरक्षक का अपहरण माड़ डिवीजन कमेटी द्वारा किया गया है। एसपी ने अपेक्षा की है कि जनमानस की भावनाएं और समाज परिवार की अपील को ध्यान में रखते हुए आरक्षक को शीघ्र ही मुक्त कर दिया जायेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; होटल बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, आरोपी महिला गिरफ्तार

    दुर्ग, छत्तीसागढ के कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीया महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत…

    CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार