बस्तर में भारी वर्षा की चेतावनी;बीजापुर-दंतेवाड़ा-सुकमा, नारायणपुर में अलर्ट

रायपुर,  मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा व सुकमा में एक-दो स्थान पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर व कोंडागांव जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से नदी-नाले में उफान आ सकते हैं और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके लिए सर्तक रहने को कहा गया है।

विभाग के अनुसार ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा के ऊपर 7.6 किमी ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है। इसके प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में अति बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चक्रवाती प्रभाव का असर बस्तर में सोमवार से दिखाई दे रहा है और पिछले 24 घंटे से सभी जिलों में लगातार बारिश दर्ज की गई है। अगले एक-दो दिन तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जगदलपुर में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है।

बीजापुर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बीजापुर (नईदुनिया न्यूज)। जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। चेरपाल, पोंजेर नदी नाले का जल स्तर बढ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक भीलेंद्र पालेकर ने बताया कि आने वाले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है। जिले में अब तक 68 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो पिछले वर्ष से कम है।

इधर लगातार बारिश से बीजापुर नगर के कई हिस्से में नालियां जाम हो गई है। नाली का पानी घरों में घुस रहा है। नगर पालिका की ओर से बारिश पूर्व नालियों की सफाई नहीं किए जाने से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। नगर के सफाई कर्मचारी लगातार जाम नालियों से कचरे को निकालने में लगे हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप एक पेड़ गिरने से सड़क दो घंटे जाम रहा। पालिका के जेसीबी वाहन से पेड़ को हटाया गया। जिला मुख्यालय में बिजली की आंख-मिचौली जारी है। अंदरूनी क्षेत्र के कई गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

  • Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’