बस्तर में मानसून की दस्तक के साथ राज्य के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून की दस्तक के साथ ही राजधानी रायपुर,बिलासपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में झमाझम वर्षा हो रही है। शनिवार शाम से बसना सरायपाली इलाके में बारिश हो रही है। रविवार सुबह से राजधानी में तड़के 3 बजे से ही झमाझम बारिश हो रही हैं। बिलासपुर में भी सुबह से लगातार बरसात हो रही है।

मानसून के आगमन के साथ ही राज्य के कुछ शहरों के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नगर निगम में जहां दावा किया था कि नाली बनाने के बाद इस साल जलभराव नहीं होगा वहां घुटनों तक पानी भर गया है। राजधानी के बांसटाल, आनंदनगर, तेलीबांधा सहित कुछ निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई हैं। वहीँ न्यायधानी में पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार, तोरवा सहित सरकंडा और मंगला क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है।

राज्य में मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी है। युवा भी इसका जमकर मजा ले रहे हैं। कोई छत में नहा रहा है तो कोई झमाझम पानी का सेल्फी ले रहे हैं। वातावरण में नमी आ गई है। माना जा सकता है कि इसके साथ गर्मी की विदाई हो रही है।

मौसम वेधशाला की मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ
और भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग, कर्नाटक के शेष भाग, सम्पूर्ण तेलंगाना और सम्पूर्ण छत्तीसगढ, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भाग, उत्तर प्रदेश के कुछ और भाग, उत्तराखंड के अधिकांश भाग और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और जम्मू के कुछ भाग, कश्मीर और जम्मू में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा अलीबाग, सोलापुर, उदगीर, नागपुर, मंडला, सोनभद्र, बक्सर, सिद्धार्थनगर, पंतनगर, बिजनौर, यमुनानगर, उना और द्रास है ।

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। रविवार सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा