बस्तर में मुठभेड़; आठ लाख के दो इनामी नक्‍सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बस्तर के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम में सोमवार की सुबह नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने आठ लाख के इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा व एलओएस सदस्य भेमी को मार गिराया है।

पुलिस के अनुसार गोलापल्ली एलओएस कमांडर एर्रा व अन्य नक्सलियों के दंतेशपुरम के जंगलों में उपस्थिति की सूचना पर सुकमा से संयुक्त सुरक्षा बल, जिसमें डीआरजी, कोबरा 202 बटालियन, सीआरपीएफ 219 बटालियन व अन्य बल के साथ अलग-अलग स्थानों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थी।

डीआरजी जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला

सर्चिंग आपरेशन के बाद बल वापस लौट रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने दंतेशपुरम के पास डीआरजी पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिस पर डीआरजी ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

दो नक्सलियों के शव मिले

घटनास्थल की सर्चिंग पर दो नक्सलियों के शव मिले हैं, जिनकी पहचान एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे के रूप में की गई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार व नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके में गहन सर्चिंग जारी है। सुरक्षा बल के वापसी के बाद विस्तृत रिपोर्ट मिल सकेगी।

शनिवार को भी छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू वन क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्‍सलियों को मार गिराया था। नक्‍सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी बरामद किया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र