बस्तर में मुठभेड़; 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा, चार नक्‍सली भी पकड़ाए

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिला के एर्राबोर थानाक्षेत्र के कोत्तालेंडरा जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बल के जवानों ने 4 नक्सलियों को पकड़ लिया है। वहीं सुरक्षा बल मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में 4 से 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर को पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल पर सर्चिंग जारी है।

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया

एक दिन पहले नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया है। नारायणपुर में सड़क निर्माण ने लगी वाहनों में आगजनी के बाद दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र के पढापुर में बुधवार रात करीब बारह बजे नक्सलियों ने रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी। साथ ही यहां खड़ी दो अन्य मशीनों में भी नक्सलियों ने आगजनी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

किरंदुल और बचेली में वाहनों की आगजनी

किरंदुल थाना क्षेत्र के बाद इसी से लगे हुए बचेली नगरीय क्षेत्र में भी नक्सलियों ने दस्तक देकर यहां पुराना मार्केट के पास बैलाडीला ट्रक यूनियन की दस चक्का वाहन में भी आगजनी की। आगजनी से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बचेली में थाना से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। किरंदुल थाना क्षेत्र में भी बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बिना किसी सुरक्षा के रेलवे दोहरीकरण का काम चल रहा है। साथ ही रात को भी सुरक्षा को लेकर कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस की रात्रि गश्‍त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई