चार खालिस्‍तान समर्थक गिरफ्तार; विधानसभा में सीएम बघेल ने दिया सख्‍त संदेश तो हरकत में आई पुलिस

रायपुर, रायपुर पुलिस ने राजधानी में चार खालिस्‍तान समर्थकों हरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, मनिन्दर सिंह, हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। चारों की धारा 147,153,505 के तहत हुई गिरफ्तारी की गई है। बता दें बीते दिन बुधवार को यहां पंजाब में अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई किए जाने के विरुद्ध खालिस्‍तान समर्थकों ने रैली निकालकर देश विरोधी नारेबाजी की थी। खाालिस्‍तान समर्थक इन सिखों ने तेलीबांधा गुरुद्वारा से रैली निकालकर पंचशील नगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। वहीं विधानसभा में भाजपा ने यह मुद्दा उठाया तो मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सदन से सख्‍त संदेश दिया। मुख्‍यमंत्री भूपेश ने कहा कि राज्‍य में देश विरोधी गतिविधि बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। मुख्‍यमंत्री के इस सख्‍त संदेश के बाद पुलिस हरकत में आई।

दरअसल, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाइट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया। दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को रायपुर में खालिस्तान समर्थक रैली का मुद्दा गूंजा। शून्यकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में रैली निकालने का मुद्दा उठाया। विधायक चंद्राकर ने इसे लेकर सरकार से जवाब मांगा और मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। देशद्रोही खालिस्तान समर्थक राजधानी रायपुर में सक्रिय होने का आरोप लगाया। प्रदेश में अराजक घटनाओं का बढ़ाने और पुलिस के द्वारा संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाया था।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’