बस्तर में व्‍यापारियों से मारपीट और लूट के बाद सुरक्षा बलों का मुंहतोड़ जवाब; मुठभेड़ में कई नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा, व्यापारी की मौत

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्तर के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि कुछ नक्‍सलियों की गिरफ्तारी भी हुई है। साथ ही जवानों ने मौके से नक्सलियों का वायरलेस सेट भी बरामद किया है। सुकमा के पालामड़गु इलाके में तड़के सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

नक्‍सलियों ने व्‍यापारियों से की मारपीट और सामान लूटा

दरअसल, शनिवार को सुकमा में व्‍यापारियों से मारपीट कर बाइक व सामान लूटने के बाद सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रविवार तड़के सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। नक्‍सलियों की फायरिंग का सुरक्षा बलों के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन-चार नक्‍सलियों को गोली लगने का दावा किया है। सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों द्वारा व्यापारियों से लूटा हुआ सामान, एक बाइक के साथ कई नक्‍सल सामग्री बरामद की है। फिलहाल इलाके में डीआरजी व पुलिस जवानों की सर्चिंग जारी है।

नक्‍सलियों की मारपीट में एक व्‍यापारी की मौत

सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पालामडगु गांव में हर रोज की तरह शनिवार को सामान बेचने गए तीन व्‍यापारियों के साथ नक्सलियों ने मारपीट की और मोटरसाइकिल भी छीन ली। मारपीट से घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। दो का दोरनापाल अस्पताल में का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक दोरनापाल से तीन लोग हर रोज किराना सामान बेचने गांव-गांव जाते हैं। हर रोज की तरह प्रदीप (26 वर्ष), गोपो व प्रधान अपनी मोटरसाइकिल से दोरनापाल से करीब 18 किमी दूर स्थित पालामडगु गांव गए। जहां शाम चार बजे नक्सलियों ने तीनों की जमकर पिटाई की।

बताया जाता है कि डंडे से पिटाई की गई जिसके निशान तीनों के शरीर पर देखने को मिले हैं। उसके बाद नक्सलियों ने मोटरसाइकिल भी छीन ली। तीनों ने अपने घरों से स्वजनों को बुलाया। स्वजन पोलमपल्ली से पिकअप लेकर गांव पहुंचे और तीनों को दोरनापाल लाया गया। जहां रास्ते में प्रदीप ने दमतोड़ दिया। गोपो व प्रधान दोनों का इलाज दोरनापाल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची थी।

  • Related Posts

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    CRIME;शादी के 14 वें दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,पति पर लगा हत्या का आरोप

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम