बादल व बारिश से तापमान गिरा;अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर, मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से एक ओर जहां गर्मी छू मंतर हो गई है। वहीं बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, इसके साथ ही तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बस्तानर 10 सेमी, पत्थलगांव-मगरलोड 8 सेमी, धमतरी-गीदम-पथरिया-कटेकल्याण 8 सेमी, लैलूंगा-छूरा-दुर्ग-कुसमी 7 सेमी, पामगढ़-धरमजयगढ़-बीजापुर 6 सेमी, पखांजुर-राजिम 4 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक तो मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के साथ ही बिजली भी गिरेगी और कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होगी। मानसून विलंब होने की वह से इस वर्ष जून में कम वर्षा हुई है और जुलाई में इसकी भरपाइ होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है और भारी वर्षा के आसार है।एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

  • Related Posts

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    कोलंबो, श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101…

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    तेहरान, मिडिल ईस्ट में जारी जंग और खतरनाक होती जा रही है. शनिवार को ईरान पर अमेरिका ने हमला किया था. अब खबर आ रही है कि हमले की आशंका…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा