बाप रे !… मछली के अंदर से निकला 44 करोड़ रुपए का खजाना; वैज्ञानिक भी हैरान

मै़ड्रिड, एजेंसी,  पिछले महीने स्पेन के कैनरी द्वीप ला पाल्मा में नोगेल्स समुद्र तट पर मृत पाई गई एक व्हेल की कीमत 44 करोड़ रुपए  से अधिक हो सकती है. क्योंकि वैज्ञानिकों को इसकी अंतड़ियों में छिपा एक बहुमूल्य खजाना मिला है. लास पाल्मास विश्वविद्यालय में पशु स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा संस्थान के प्रमुख एंटोनियो फर्नांडीज रोड्रिग्ज ने व्हेल के शव परीक्षण के दौरान पाया उसकी मृत्यु एक पाचन समस्या के कारण हुई थी. मछली के अंदर कुछ कठोर चीज फंसी हुई मिली, जो उसकी मृत्यु का कारण साबित हुई.

विऑन की रिपोर्ट के अनुसार, लास पाल्मास विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक रोड्रिग्ज ने कहा, “मैंने जो निकाला वह लगभग 9.5 किलोग्राम वजन का एक पत्थर था. किसी को पता नहीं था कि मेरे हाथों में जो था वह एम्बरग्रीस था. यह अनुमान लगाया गया है कि रोड्रिग्ज के हाथ में जो पत्थर था उसकी कीमत 5.4 मिलियन डॉलर (लगभग 44 करोड़ रुपए) से अधिक हो सकती है. अब संस्थान एक ऐसे खरीदार की तलाश कर रहा है जो एम्बरग्रीस खरीद सके, और यह धन 2021 में ला पाल्मा पर फटे ज्वालामुखी के पीड़ितों की मदद के लिए इस्तेमाल में लाया जा सके.

एम्बरग्रीस क्या है?
आम तौर पर व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रीस कहा जाता है, एम्बरग्रीस पुराने फ्रांसीसी शब्दों ‘एम्बर’ और ‘ग्रिस’ से लिया गया है, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद ग्रे एम्बर होता है. व्हेल इस ठोस मोमी पदार्थ को उल्टी के रूप में पैदा करती है जिसे मछुआरे अक्सर समुद्र में तैरते हुए पाते हैं. व्हेल आमतौर पर बड़ी मात्रा में स्क्विड और कटलफिश खाकर जीवित रहती हैं. हालांकि इसका अधिकांश भाग पच नहीं पाता और उल्टी के रूप में बाहर आ जाता है. इसका कुछ हिस्सा पाचन तंत्र में रहता है और वर्षों तक आपस में जुड़कर एम्बरग्रीस बनाता है.

एम्बरग्रीस का उपयोग क्या है?
इसे समुद्र का खजाना या तैरता हुआ सोना कहा जाता है क्योंकि परफ्यूम कंपनियां खुशबू बनाए रखने के लिए एम्बरग्रीस से निकाली गई एम्बरीन अल्कोहल का उपयोग करती हैं. इस वस्तु की दुर्लभता के कारण इसे यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है. भारत ने भी वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत एम्बरग्रीस के रखने और इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

  • Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…