बाय-बाय; बैंकों में 2000 के नोट की वापसी शुरू, पहले दिन जमा हुए 26 लाख,सराफा बाजार में खपाए जा रहे है गुलाबी नोट

रायपुर, सभी बैंकों में मंगलवार से दो हजार रुपये के नोट जमा होने शुरू हो गए हैं। आरबीआई के अनुसार उपभोक्ता एक दिन में कई बार दो हजार रुपये के नोट जमा कर सकता है, लेकिन एक बार में केवल 20 हजार रुपये के नोट ही जमा होंगे। पहले दिन काफी कम संख्या में उपभोक्ता बैंकों में दो हजार के नोट जमा करने पहुंचे।

23 मई से बैंकों में दो हजार रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू

मालूम हो कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है और मंगलवार 23 मई से बैंकों में दो हजार रुपये के नोटों को बदलने व जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर के स्टेट बैंक, पीनबी, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक सहित सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों में पहले दिन दो हजार रुपये के लगभग 1300 नोट यानि 26 लाख रुपये जमा हुए। बैंकों में नोट जमा करने के लिए कहीं भी मारा मारी नहीं दिखी। बहुत ही कम संख्या में लोग बैंक पहुंचे। जो लोग बैंक पहुंचे भी उनके नोट बड़ी आसानी के साथ जमा हुए या बदलवा लिए गए।

इनका रखें ध्यान

बैंक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अगर आपके पास दो हजार रुपये के नोट है और आप उसे बदलवाने जा रहे है,तो आपके पास 30 सितंबर तक का वक्त है। बैंक जाने से पहले आप कुछ चीजों को जान ले। उपभोक्ता बैंक जाकर दो हजार रुपये को नोट जमा कर सकती है या बदलवा सकती है। अगर आप दो हजार के नोट अपने बैंक खाते में जमा करते है तो इसके लिए कोई सीमा नहीं है,आप जितना चाहें उतनी राशि जमा कर सकते है। बैंकिंग डिपाजिट नियम के तहत 50 हजार से अधिक जमा करने पर आपको पैन-आधार दिखाना पड़ेगा।

सराफा में बढ़ी खरीदारी,ऊंची कीमतों पर भी बिक्री

व्यापारिक सूत्रों के अनुसार जब से दो हजार रुपये को नोट चलन से बाहर होने का समाचार आया है। उसके बाद से ही सराफा में खरीदारी काफी ज्यादा बढ़ गई है और ऊंची कीमतों में सोने-चांदी बिक रहे है। बीते चार दिनों में ही लगभग 75 करोड़ का कारोबार हो चुका है।

बताया जा रहा है कि आम खरीदार तो सराफा पहुंच रहे है,लेकिन बड़े खरीदारों के लिए घर पहुंच सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। इसी प्रकार पेट्रोल पंपों में भी खपत बढ़ गई है,पंप संचालकों का भी कहना है कि उपभोक्ताओं को अगर नोट बदलवाना है तो वे बैंक जाए,लेकिन पेट्रोल भरवाना है तो यहां आएं और ज्यादा से ज्यादा कीमत का पेट्रोल भरवाएं।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य