बिना शतक लगे खत्म हो गया टी 20 वर्ल्ड कप 

टी 20 के अंतराष्ट्रीय आयोजन में 55मैच खेले जाए और दुनियां भर के आक्रामक बल्लेबाज एक शतक भी न लगा पाए तो श्रेय गेंदबाज को मिलना ही चाहिए।  ज्यादा दिन नहीं बीते है क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट के मेले आईपीएल को खत्म हुए। प्रथम श्रेणी के इस आयोजन में जोस बटलर (इंग्लैंड)  के दो शतक सहित  बारह अन्य बल्लेबाजों ने14शतक लगाए थे । इनमे भारत के 6बल्लेबाज थे।

 2007से टी 20वर्ल्ड कप स्पर्धा का आयोजन हो रहा है। पूरे आयोजन में एक भी बल्लेबाज शतक शतक न   लगा सके ऐसा अवसर केवल 2009 में आया था। इस आयोजन में श्रीलंका के दिलशान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। दिलशान ने 96 नाबाद रन की पारी के  वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। 2024के आयोजन में मेजबान वेस्ट इंडीज की तरफ  से निकोलस पूरन ने अफगानिस्तान  के खिलाफ 98 रन बनाया है।

इस बार के आयोजन में 46 अर्ध शतक लगे

 टी 20 के  2007 से लेकर 2024 तक के नौ आयोजन में शतक लगाने की शुरुवात वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल ने किया था। 2007 के  टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 117 रन बनाए थे। क्रिस गेल अकेले बल्लेबाज है जिन्होंने दो  टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप आयोजन में  शतक लगाया है। 2016 के टी  ट्वेंटी वर्ल्ड कप  आयोजन में सिर्फ 48 बॉल में 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से 100 नाबाद रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे।

 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में  सुरेश रैना (भारत) 101, महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 101, ब्रेडन  मैकुलम(न्यूजीलैंड) ने अब तक तक का सर्वाधिक 123, एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 116नाबाद,अहमद शहजाद(पाकिस्तान) 111नाबाद, तमिल इकबाल (बांग्लादेश) 103 नाबाद, जोस बटलर (इंग्लैंड) 101नाबाद रिली शेरेयू (दक्षिण अफ्रीका) 109, ग्लेन फिलिप्स(न्यूजीलैंड) 104 नाबाद ही शतक लगा पाए है। 2010, 2014, 2016 और 2022 में दो दो बल्लेबाज शतक लगा सके तो 2007,2012,और 2021 में इकलौते शतक वीर रहे।

 जब शतक न लगे तो अर्ध शतक की तरफ देखना पड़ता है। क्रिकेट में 50से99रन का स्कोर अर्ध शतक माना जाता है। 2024 में 33 बल्लेबाजों ने  46 अर्ध शतक लगाए है। अफगानिस्तान के रहमत उल्लाह और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 3-3 अर्धशतक लगाए है।

स्तंभकार – संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    T20; वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्या की हो गई छुट्टी…

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया…

    IPL; कैप कोई पहनता है, ट्रॉफी कोई जीतता है…..

    आईपीएल के हर संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने  को  ऑरेंज और पर्पल कैप  देने के अलावा दस लाख रुपए नगद पुरस्कार मिलते है।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..