बिलासपुर-नागपुर मंडल में टिकिट दलालों की भरमार; रायपुर मंडल में सेटिंग, अभियान में 49 दलाल पकडाए

बिलासपुर, अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर 1 अप्रेल से 30 अप्रेल 23 तक तीनों मंडलों में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई । इस दौरान 49 दलाल पकडाए। बिलासपुर मंडल में 17 एवं नागपुर मंडल में 21 दलालों की गिरफ्तारी हुई।

अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे में तीनों मंडलो मे अलग-अलग शहरों में एक साथ छापेमारी की कार्यवाई की गई, बिलासपुर मण्डल -07 , रायपुर मण्डल – 10  एवं नागपुर मण्डल – 21 सहित कुल 48 में कार्यवाई की गई । इस अभियान मे 49 अवैध टिकिट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 48 प्रकरण दर्ज किए गए । 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के अम्बिकापुर, चांपा, रायगढ़,मनेन्द्रगढ़, श्हडोल , अननुपूर एवं   पेंडरारोड, रायपुर मण्डल के रायपुर, भाटापारा, भिलाई, दुर्ग तथा नागपुर मण्डल के डोंगरगढ़, छिंदवारा, बालाघाट, नैनपुर, नागपुर, इतवारी, गोंदिया , भंडारा रोड, नागभीड़  में छापेमारी कार्यवाही की गयी है । इस कार्यवाही बिलासपुर  में 17,  रायपुर में 10  एवं नागपुर में 21 सहित कुल 48 मामले दर्ज किए गये । इस प्रकार बिलासपुर में 17,  रायपुर में 11 एवं नागपुर में 21 सहित 49  टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है । टिकट दलालों से भविष्य की यात्रा के लिए 1,03, 426/- ,  पुराने यात्रा के लिए टिकिट 11, 97, 370/- सहित कुल टिकिट 13,00,799/- रूपये के  टिकिट जप्त  किए गए ।   इस अभियान में कम्प्यूटर, मोबाइल, लेपटाप सहित  अन्य सामान जप्त किए गए । अवैध टिकट दलाल ने यात्रा किए गये 11,97,370 / के मूल्य कुल टिकटों पर यात्रा की गयी है ।  यह अभियान निकट भविष्य मे भी चलता रहेगा ।

  • Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…