पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़; इनामी डिप्टी कमांडर ढेर

गरियाबंद, छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार इस मुठभेड़ में एक इनामी नक्‍सली मारा गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस मुठभेड़ की पुष्टि नहीं की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को जिला गरियाबंद के थाना जुगाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करलाझर एवं नागेश के समीप पहाड़ी क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के 12-15 सशस्त्र नक्‍सलियों के मौजूदगी खबर मिली।

जिस पर जिला गरियाबंद से कोबरा, ई-30 एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन की विशेष कार्ययोजना तैयार कर सर्चिंग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान थाना जुगाड़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करलाझर में सोमवार करीब सुबह 9ः20 बजे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

इधर, जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्‍सलियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्‍सली ढेर हो गया। वहीं दूसरे नक्‍सली घटनास्‍थल से घने जंगलों का सहारा लेकर मौके से भाग गए।जवानों ने सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव बरामद कर लिया है। जवानों ने मौके से एक हथियार भी जब्‍त किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारा गया नक्‍सली उदंती एलओएस का डिप्टी कमांडर है, जिसका नाम नंदलाल है। मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली पर पांच लाख का इनाम था।

  • Related Posts

    RAPE; पूजा-विधान में व्यस्त थे ग्रामीण, सूनसान जगह पर ले जाकर दो मासूम बाच्चियों से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के बालौद जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से बलात्कार की खबर…

    MURSER; 30 लाख के लिए शिक्षक ने की साथी शिक्षक की हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर, फिर महानदी किनारे फेंक दिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. एक टीचर ने 30 लाख रुपए के लेन-देन के विवाद…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र