कांग्रेस नेता के भाई के घर पर पड़ा छापा; पेड़ पर मिले 1 करोड़ रुपए

बेंगलुरु, आयकर विभाग ने बुधवार को कर्नाटक में कांग्रेस के एक नेता के भाई के घर पर छापा मारा और एक करोड़ रुपए जब्त किए। रिपोर्ट के मुताबिक इन पैसों को एक पेड़ पर छिपाकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स अधिकारियों ने कर्नाटक के कांग्रेस नेता अशोक कुमार राय के भाई सुब्रमण्यम राय के मैसूर में स्थित घर पर छापा मारा।

गौरतलब है कि अशोक कुमार राय राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बता दें कि राज्य में 10 मई को होने वाले चुनाव के मद्देनजर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सुब्रमण्यम राय के घर छापा मारा।

कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू

इस बीच सुब्रमण्यम राय के आवास पर तलाशी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोटों से भरा एक बॉक्स पेड़ पर छिपाकर रखा हुआ देखा जा सकता है। राज्य में चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) लागू है। इसके बावजूद एजेंसियां अब तक 110 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त कर चुकी हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इस तरह के मामलों में अब तक 2,346 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान

बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे। इस बीच सभी राजनीतिक दल राज्य में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और राज्य के अलग-अलग शहरों में चुनावी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।

  • Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…