बालोद सड़क हादसे में 10 बारातियों की मौत; सीएम बघेल ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख देगी सरकार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे परिवार के सदस्‍य

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बीती रात भीषण सड़क हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई हैं। घटनास्थल पर ही 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई तो वहीं उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में एक मासूम बच्‍चे ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में 2 बच्चों सहित कुल 11 लोगों की मौत हुई है। यह सड़क हादसा जिले के नेशनल हाईवे स्तिथ पुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगतरा-बालोदगहन नर्सरी के पास हुआ है। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और दो बच्‍चे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम सोरम भठगाव से कुल 11 लोग एक बोलेरो वाहन में सवार होकर शादी मे शामिल होने बालोद जिले के ग्राम मरकाटोला आ रहे थे। इसी बची पूरुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 मार्ग में ग्राम जगतरा-बालोदगहन नर्सरी के पास सामने से आ रही ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसके परखच्चे उड़ गए। घटना में 4 पुरुष 5 महिला दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया है कि ट्रक गिट्टी से भरी हुई थी और ओवरलोड थी।

  • Related Posts

    HC; दोषमुक्ति के बाद भी 7 साल जेल में रहा व्यक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का दिया आदेश

    नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में छत्तीसगढ़ शासन को निर्देश दिया है कि हत्या के मामले में दोषमुक्त किए जाने के बावजूद लगभग सात वर्ष तक जेल…

    CRIME; महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अवयस्क किशोरी का गर्भापात कराने का गंभीर आरोप

    बिलासपुर, नाबालिग बच्ची के गर्भपात और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर ने नाबालिग होने की जानकारी…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत