बेंगलुरु को 8 रन से हराया;चेन्नई के पथिराना ने आखिरी ओवर में 19 रन बचाए; काम न आईं मैक्सवेल-प्लेसिस की पारियां

बैंगलुरु, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) को 10 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी।

चेन्नई के मथीशा पथिराना ने आखिरी ओवर में 19 रन डिफेंड किए। उन्होंने ओवर में 10 ही रन दिए और एक विकेट भी ले लिया। CSK से डेवोन कॉन्वे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रन बनाए। वहीं बेंगलुरु से ग्लेन मैक्सवेल 76 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए।

मैच के टर्निंग पॉइंट्स

डेवोन कॉन्वे की पारी टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई से डेवोन कॉन्वे ने 83 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले अजिंक्य रहाणे 74 और फिर शिवम दुबे के साथ 80 रन की पार्टनरशिप की। इन पार्टनरशिप के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 226 रन बनाए।

मैक्सवेल-डु प्लेसिस की पार्टनरशिप
227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने शुरुआती ओवरों में ही 2 विकेट गंवा दिए। फिर ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस ने 61 गेंदों पर 121 रन की पार्टनरशिप कर डाली। मैक्सवेल 76 और डु प्लेसिस 62 रन बनाकर आउट हुए।

17वां और 18वां ओवर
17वें ओवर में RCB ने दिनेश कार्तिक का विकेट गंवाया। वहीं 18वें ओवर में मथीशा पथिराना ने 4 रन देने के साथ शाहबाज अहमद का अहम विकेट भी निकाला। पथिराना ने आखिरी ओवर में 19 रन भी डिफेंड किए। मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने 10 ही रन दिए।

डु प्लेसिस-मैक्सवेल में 126 रन की पार्टनरशिप
227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने 2 ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। फिर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ विस्फोटक बैटिंग की। मैक्सवेल ने 24 और डु प्लेसिस ने 23 गेंद में फिफ्टी लगाई। दोनों ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल 36 बॉल में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्षणा ने पवेलियन भेजा। आउट होने से पहले उन्होंने डु प्लेसिस के साथ 61 गेंदों पर 126 रन जोड़े।

पावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत
227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने शुरुआती 2 ओवरों में ही विराट कोहली और महिपाल लोमरोर के विकेट गंवा दिए। फिर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने पाफ डु प्लेसिस के साथ 4 ओवरों 60 रन बना दिए। टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए।

चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाए
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। ओपनर डेवोन कॉन्वे (45 बॉल पर 83 रन) और शिवम दुबे (27 बॉल पर 52 रन) तूफानी अर्धशतक जमाए। इन दोनों के अलावा, अजिंक्या रहाणे ने 20 बॉल पर 37 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड 3 रन ही बना सके।

बेंगलुरु की ओर से वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक विकेट मिला।

दुबे-कॉन्वे की विस्फोटक पार्टनरशिप
10वें ओवर में अजिंक्य रहाणे के आउट हो जाने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए। उन्होंने डेवोन कॉन्वे का साथ दिया। दोनों ने मिलकर 37 गेंदों पर 80 रन जोड़े। दुबे ने साझेदारी में 45 और कॉन्वे ने 34 रन बनाए।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत