भारतीय रेलवे का सबसे अधिक 50 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाला सोलर प्लांट छत्‍तीसगढ़ के भिलाई में

रायपुर, हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) को बढ़ावा देने भारतीय रेलवे द्वारा रायपुर रेल मंडल के बीएमवाय चरोदा भिलाई में 50 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। बीते मई एवं जून के पहले सप्ताह में दो चरणों में उत्पादन का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है।

पहले ट्रायल में जो तकनीकी खामियां सामने आई उसे भी दूर कर लिया गया है। दूसरे ट्रायल में प्लांट उत्पादन में खरा उतरा। 200 एकड़ क्षेत्रफल में लगाए गए इस सोलर प्लांट में उत्पादन होने वाली बिजली पावर ग्रिड में दी जाएगी। रेलवे इतनी ही बिजली देश में कहीं भी पावर ग्रिड से ले सकेगा। बिजली का व्यावसायिक उत्पादन (कामर्शियल प्रोडक्शन) सोलर प्लांट के विधिवत उद्घाटन के साथ ही शुरू होगा।

जुलाई-अगस्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित भिलाई आगमन के दौरान ही इसे राष्ट्र के लिए समर्पित कराने की तैयारी है। हालांकि रेलवे के अफसर इस पर अभी खुलकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। इस प्लांट का निर्माण शेरिशा रूफटाप कंपनी ने किया है। 27 साल तक यही कंपनी इस प्लांट का संचालन करेगी।

सोलर प्लांट की विशेषताएं

200 एकड़ क्षेत्र चरोदा में फैला है यह प्लांट

1 लाख 54 हजार 500 सोलर पैनल से होगा बिजली का उत्पादन

20-20 सोलर पैनल की एक कतार बनाई गई है

300 करोड़ रुपये लगभग इस योजना की लागत

33 केवी क्षमता के चार सब स्टेशन से बिजली एकत्र कर आगे भेजी जाएगी

33/220 केवी क्षमता सब स्टेशन के माध्यम से पावर ग्रिड कारपोरेशन को दी जाएगी बिजली

रायपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार का कहना है कि सोलर प्लांट ट्रायल पर है, व्यावसायिक उत्पादन शुरू नहीं हुआ है, विधिवत शुभारंभ कब होगा, कौन करेगा यह सब उच्च स्तर पर तय होना है।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर