
नई दिल्ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी आज 4,279 रुपये सस्ती होकर 179,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी का भाव आज गिरा है. सोना का भाव 0.77 फीसदी गिरकर 3,939 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं, पिछले 24 घंटों में चांदी की कीमत 2.23% गिरकर 49.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3,956 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. 3 नवंबर 2026 को रायपुर में 24 कैरेट (999) सोने का भाव ₹1,41,398 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (916) सोने का भाव ₹1,29,521 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट (750) सोने का भाव ₹1,06,049 प्रति 10 ग्राम है। चांदी (999) का भाव ₹1,84,412 प्रति किलोग्राम है।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज चेन्नई और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 13,9380 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना यहां 12,7760 रुपये मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 13,9530 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 12,7910 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,4690 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का रेट आज 13,9380 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का रेट आज 13,9430 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोना 12,7810 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,4590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है.







