भुवनेश्वर में प्रतिष्ठित हीरा व्यापारी के घर पर CBI की रेड; बैंक से 6 करोड़ की ठगी का है आरोप

भुवनेश्वर, ओडिशा में एक हीरा व्यापारी को ठगी करना महंगा पड़ा है। कारोबार के नाम पर बैंक से 6 करोड़ रुपये का लोन लेना अब हीरा कारोबारी के लिए सिरदर्द बन गया है, क्योंकि शनिवार से सीबीआई ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पूरा मामला राजधानी भुवनेश्वर से सामने आया है। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले करोड़पति कारोबारी का नाम द्वारिकानाथ पात्र है।

जानकारी के मुताबिक द्वारिकानाथ पात्र भुवनेश्वर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और हीरे और सोने का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपने कारोबार के लिए 2013 में इलाहाबाद बैंक से 6 करोड़ रुपये का लोन लिया था। बाद में इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो गया। जिस बिजनेस के नाम पर उसने लोन लिया था, वह बिजनेस नहीं किया और बैंक को लोन नहीं चुकाया, नतीजतन, ऋण राशि अब ब्याज के साथ बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो गया है।

शनिवार से मामले की जांच शुरू

इस संदर्भ में इंडियन बैंक की ओर से जोनल मैनेजर ने दिल्ली सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली सीबीआई ने मामले की जांच के लिए भुवनेश्वर सीबीआई को आदेश दिया। इसके बाद शनिवार से मामले की जांच शुरू हुई। सीबीआई ने द्वारिकानाथ पात्र सहित छह लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में शनिवार से ही शहीद नगर कार्यालय और लक्ष्मी सागर स्थित घर पर सीबीआई के छापे जारी है। द्वारिका नाथ पात्र, पत्नी पुष्पांजलि पात्र, बेटा उमाशंकर पात्र, बहू सुभाश्री पात्र, बेटी बिकेष्य पात्र और पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा