भेंट मुलाकात; सीएम बघेल 19 अप्रैल को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 अप्रैल, बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान क्षेत्रवासियों को विकास कार्याें की सौगात भी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थित नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे और 12.25 बजे नंदनवन मार्ग स्थित अटारी के दुर्गा मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12.35 बजे जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और जरवाय गौठान का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे मोहबा बाजार से कोटा मार्ग के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 1.10 बजे गुढ़ियारी में छत्तीसगढ़ महतारी चौक का लोकार्पण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.20 बजे गुढ़ियारी के सीएसईबी ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे अग्रसेन चौक स्थित संभाग स्तरीय सी-मार्ट का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और शाम 5 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

  • Related Posts

    BJP; भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी छत्तीसगढ़ के युवाओं में भरेंगे जोश, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    22 एवं 23 नवंबर को होगी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर रायपुर…

    POLITICS; दीपक बैज ने कहा – तूफान से 80 फीसदी किसानों की फसल प्रभावित, कर्ज माफ करे सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार आ रहे चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को राजधानी रायपुर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..