BJP; भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी छत्तीसगढ़ के युवाओं में भरेंगे जोश, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

22 एवं 23 नवंबर को होगी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. जोशी 22 नवंबर को रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे और प्रदेश में युवाओं का उत्साह बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। उनका पूरा दौरा युवाओं पार केंद्रीत रहेगा।

प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के पश्चात बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक, राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में करेंगे।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 23 नवंबर को सुबह 7:30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर में खेल गतिविधि एवं खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। प्रात 8:30 बजे अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे, जिसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि के युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि सहित अन्य क्षेत्रों के युवा सम्मिलित होंगे।

नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर युवाअओं से करेंगे विशेष चर्चा

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जोशी शाम 05 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 06 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क के अंतर्गत भाठागांव रायपुर स्थित मोहित सोनी के निवास जाकर उनसे भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. जोशी रात्रि 08 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज से

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 22 एवं 23 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई है। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; दीपक बैज ने कहा – तूफान से 80 फीसदी किसानों की फसल प्रभावित, कर्ज माफ करे सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार आ रहे चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को राजधानी रायपुर…

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    You Missed

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई