मंडी शुल्क वापस ले सरकार;बृजमोहन बोले- 2 दिन में मंडी में धान की कीमत में 150 रूपये क्विंटल की गिरावट 

रायपुर, भाजपा  विधायक एवम पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार के मंडी शुल्क वसूलने के चलते मंडी में धान की कीमत भारी  कम हो गई है किसानों को लूटा जा रहा है, ठगा जा रहा है। 13 जुलाई 2023 से धान पर जो वापस 5.2  प्रतिशत मंडी टैक्स कर दिया गया है  उसके चलते तीन दिन पहले 2150 रुपए में बिकने वाला धान अब  ₹2000  में बिक रहा है । किसानों के धान की कीमत में प्रति क्विंटल ₹150 की गिरावट के लिए के सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार पूरी तरह किसान विरोधी सरकार है, किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार है। किसानों को धोखे  में रखकर लूटने वाली सरकार है।  कांग्रेस ने  एक तरफ घोषणा पत्र में मंडी शुल्क समाप्त करने का वादा किया था और आज लगातार मंडी शुल्क बढ़ाकर ले रही हैं । भाजपा सरकार में लागू 2 प्रतिशत मंडी शुल्क को  30 नवंबर 2021 से धान पर 3% मंडी शुल्क एवं 2% कृषक कल्याण कोष शुल्क लागू किया गया था ।  पहले इसे 5 प्रतिशत  फिर 2 प्रतिशत अब फिर 5.2  प्रतिशत की वसूली  मंडी शुल्क के रूप में की जा रहीं है।  जिसके चलते किसानों की धान की कीमत मंडी में दो ही दिन में प्रति क्विंटल 150 रूपये कम हो गया है। सरकार के इस कारनामे को  किसानों को ही भुगतना पड़ रहा है।

श्री अग्रवाल ने किसान विरोधी इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की है व कहां है कि गंगाजल की कसम खाने वाले लोग मंडी शुल्क तत्काल समाप्त करें।

  • Related Posts

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार