अब कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव; प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बनाएंगे अपनी टीम

रायपुर, कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संकेत दिया है कि प्रदेश संगठन में आंशिक बदलाव होगा। रविवार को राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत टीम नहीं है, कांग्रेस की टीम है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अच्छी टीम बनाई है।

थोड़ी बहुत आंशिक संशोधन करने की बात है, तो उसे जल्द किया जाएगा। इस बदलाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं से राय ली जाएगी। आलाकमान और वरिष्ठ नेताओं को भरोसे में लेकर काम करेंगे। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्याकारिणी में पूरा बदलाव नहीं किया जाएगा।

दो महामंत्री और तीन उपाध्यक्षों की नई नियुक्ति होगी। इसके साथ ही कुछ जिलों के जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। मोर्चा और प्रकोष्ठ में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। दीपक बैज ने रविवार को कांग्रेस संचार विभाग और मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संगठन के कामकाज का ब्यौरा लिया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैज ने कहा कि मेरे पास 60 दिन है और 90 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना है। उनको सिर्फ संगठन को रिचार्ज करना और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है। कम समय को लेकर बैज ने कहा कि काम करने वाले के लिए जितना समय है, वह पर्याप्त है। संगठन पांच साल काम कर रहा था। कांग्रेस के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हैं, सिर्फ उनको इशारा करने की आवश्यकता है। हम मैदान-ए-जंग के लिए तैयार हैं।

आज से बैज का दौरा शुरू, सात विधानसभा में करेंगे मुलाकात

दीपक बैज का सोमवार से दौरा शुरू हो रहा है। पहले दिन वह सात विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। वह अभनपुर, कुरुद, धमतरी, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और कोडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात और संवाद करेंगे। बैज ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करने की योजना बनाई जा रही है।

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार