वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ सरकार को घेरेगी भाजपा, बनाई खास रणनीति

रायपुर, चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से गठित प्रदेश भाजपा आरोप पत्र समिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। इसमें राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार रोज एक नया भ्रष्टाचार कर रही है, रोज एक नया आरोप प्रदेश सरकार पर लग रहा है, रोज एक नया मुद्दा प्रदेश सरकार देती है जो जनविरोधी होता है। इस सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज, नशे का गढ़ आदि अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा की आरोप पत्र समिति विस्तार से आरोप पत्र तैयार कर रही है जिसे पार्टी जारी करेगी।

भाजपा विधायक दल ला रहा अविश्वास प्रस्ताव: अजय चंद्राकर

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री व आरोपपत्र समिति के संयोजक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी वादाखिलाफी, घपलेबाजी और नाकामियों के कारण पूरे प्रदेश का विश्वास खो चुकी है और अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता-जनार्दन भूपेश सरकार के प्रति अविश्वास पर अपनी मुहर लगाने जा रही है। चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भाजपा विधायक दल अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है। उन्होंने दावा किया कि अविश्वास प्रस्ताव में अपने अकाट्य आरोपों से न केवल प्रदेश सरकार को निरुत्तर कर बगलें झांकने को विवश कर देगा, अपितु कांग्रेस व उसकी राज्य सरकार के विरुद्ध चैतन्य जनमत का निर्माण भी करेगा। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस और भूपेश सरकार चाहे जितने जतन कर ले, भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव पर उसे चर्चा भी करानी पड़ेगी।

  • Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’