मंडी समिति निधि से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बनेंगी चकाचक; बहेगी विकास की गंगा

रायपुर, कृषि उपज मंडी समिति निधि से अब मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गंगा बहेगी। सड़कों के अलावा लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। राज्य शासन ने पहली बार मंडी समिति निधि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए आदेश जारी किया है। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया है। इस संबंध में राज्य शासन ने जरुरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है।

राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मंडी समितियों के पास मंडी प्रांगण एवं मंडी क्षेत्र में विभिन्न तरह के निर्माण कार्य कराने के लिए मंडी समिति निधि एवं स्थाई निधि रहती है। मंडी समिति प्रत्येक वर्ष माह फरवरी में जब अपने अगले वर्ष के बजट का निर्माण करेगी तब वह यह अनुमान करेगी कि उक्त वित्तीय वर्ष में मंडी समिति को कितनी आय होने की संभावना है। संभावित आय में से स्थाई निधि, आरक्षित निधि, बोर्ड शुल्क, स्थापना व्यय, स्टेशनरी व्यय एवं अन्य आवश्यक व्यय घटाने के पश्चात् जो राशि शेष बचती है, उसे निर्माण कार्यों के लिए संभावित उपलब्ध राशि माना जाएगा। इसके बाद यह गणना की जाएगी कि पूर्व से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों पर अगले वर्ष के दौरान कितना व्यय सभावित है। मण्डी को निर्माण कार्यों के लिए उपलब्ध होने वाली कुल राशि में से उपरोक्तानुसार राशि घटाई जायेगी। इसके पश्चात् जितनी राशि शेष बचती है उतनी ही राशि निर्माण कार्यों के लिए उपलब्ध राशि होगी।

किसी भी स्थिति में अधिक राशि के कार्य प्रस्तावित न किया जाये । छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (निधि विनिधान रीति) नियम, 1975 के नियम 3 के उप-नियम (1) के अनुसार बचत मंडी समिति निधि के अधिशेष राशि को वर्ष की समाप्ति के तीन माह के अंदर स्थाई निधि में जमा की जायेगी। वार्षिक कार्य योजना के अतिरिक्त मंडी समिति में उपलब्ध मंडी समिति निधि स्थाई निधि से मंडी समिति द्वारा पृथक से भी निर्माण कार्य प्रस्तावित किये जा सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में ये करा सकेंगे कार्य

. ग्रामों में सड़क निर्माण एवं ग्रामों को मुख्य मार्ग से जोड़े जाने हेतु पहुंच विहिन सड़कों का निर्माण।

. मुख्य मार्ग की ऐसी पुल-पुलिया का निर्माण, जिसकी अधिकतम लागत 20-25 लाख हो ।

ग्राम पंचायत में किसान भवन का निर्माण, (अधिकतम लागत 20 लाख तक )

ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण (अधिकतम लागत 20 लाख तक ) ।

.धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाएं एवं अधोसंरचना निर्माण

. ग्राम पंचायतों में सांस्कृतिक मंच शेड का निर्माण (अधिकतम लागत 15 लाख तक ) ।

. ग्राम पंचायतों में व्यवसायिक परिसर दुकान निर्माण, (अधिकतम लागत 20 लाख तक ) ।

. ग्रामों में सीसी. रोड निर्माण की स्वीकृति (अधिकतम लागत 20 लाख तक)।

. उपरोक्त कार्य के अलावा अन्य कार्य माननीय अध्यक्ष, मंडी बोर्ड की अनुमति से किये जा सकेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SEED SCAM;  6 करोड़ के हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, जांच शुरू

    रायपुर, राज्य सरकार ने कृषि विभाग की अनुशांगिक संस्था उद्यानिकी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में राज्य पोषित मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितताओं…

    CROP; कृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश- किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का अगले तीन दिनों में होगा भुगतान

    0 किसानों की शिकायत पर मंत्री ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के सख्त निर्देश पर रबी सीजन 2025 के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच