मणिपुर जा रहे INDIA. के 21 सांसद; अनुराग ठाकुर ने पूछा- ‘क्या बंगाल-राजस्थान भी जाएंगे’

इंफाल,  विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के 21 सांसद मणिपुर रवाना हो गए हैं। ये नेता दो दिन मणिपुर में रहेंगे और वहां के जमीनी हालात का जायजा लेंगे। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी मणिपुर की हिंसा रोकने में नाकाम रही है। वहीं पिछले दिनों सामने आए महिलाओं के साथ दरिंदगी के वीडियो ने तनाव और बढ़ा दिया है।

रवाना होते समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “इस मुद्दे पर राजनीति न करें। अभी तक पीएम ने मणिपुर जाने की कोशिश भी नहीं की है। आज विपक्ष के झटके के बाद केंद्र जाग गया है।”

मणिपुर रवाना होते समय शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, “मणिपुर पिछले 75 दिनों से जल रहा है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और मौतों से देश की छवि ही खराब होगी। ऐसे में सरकार को कुछ कार्रवाई करनी चाहिए थी।”

जेडीयू सांसद राजीव रंजन सिंह ने कहा, “हम मणिपुर के लोगों से मिलेंगे। राज्य कई महीनों से जल रहा है और वहां शांति बहाल करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मणिपुर को छोड़कर सभी मुद्दों पर बोल रहे हैं। जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए हम मणिपुर का दो दिवसीय दौरा कर रहे हैं।”

विपक्ष के मणिपुर दौरे पर अनुराग ठाकुर का सवाल

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मणिपुर दौरा विपक्षी सांसदों का दिखावा है। जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा। मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं, राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया। क्या भारत गठबंधन भी राजस्थान जाएगा?”

ये विपक्ष नेता कर रहे मणिपुर का दौरा

  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, फूलो देवी नेताम, के सुरेश
  • टीएमसी से सुष्मिता देव
  • आप से सुशील गुप्ता
  • शिवसेना (यूबीटी) से अरविंद सावंत
  • डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि
  • जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और अनिल प्रसाद हेगड़े
  • संदोश कुमार (सीपीआई)
  • एए रहीम (सीपीआईएम)
  • मनोज कुमार झा (आरजेडी)
  • जावेद अली खान (समाजवादी पार्टी)
  • महुआ माजी (जेएमएम)
  • पीपी मोहम्मद फैजल (एनसीपी)
  • ईटी मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल)
  • एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी)
  • डी रविकुमार (वीसीके)
  • थिरु थोल थिरुमावलवन (वीसीके)
  • जयंत सिंह (आरएलडी)।
  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर