राहुल फिर निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा; इस बार भी राजस्थान में 300 किलोमीटर चलेंगे; टारगेट 10 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटें

नईदिल्ली, एजेंसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पार्ट जल्द ही शुरू करेंगे। खास बात यह है कि इस बार भी यात्रा राजस्थान से होकर निकलेगी। यात्रा का रूट दक्षिण जिलों से निकालने की तैयारियां चल रही हैं।

चुनावी माहौल को देखते हुए राहुल गांधी आदिवासी वोटर्स को साधने का प्रयास करेंगे। उनका यह दौरा राजस्थान की 10 लोकसभा और 60 के करीब विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करते हुए फाइनल किया जाएगा।

यात्रा 15 अगस्त या 2 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। पूरी यात्रा का रूट करीब 3,400 से 3,600 किलोमीटर लंबा होगा। राजस्थान में यह कम से कम तीन से चार जिलों के करीब 300 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा, पार्ट-2 की तैयारियां

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि यात्रा के फाइनल रूट पर जल्द ही AICC के स्तर पर दिल्ली से यात्रा का पूरा ब्यौरा जारी किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अंतिम रूप दे रहे हैं। तिथि कौन सी होगी, इस पर अंतिम निर्णय भी खड़गे ही करेंगे।

राजस्थान में कौन से इलाकों से गुजरेगी यात्रा

यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर अहमदाबाद पहुंचेगी। अहमदाबाद के बाद क्या रूट होगा इसकी तीन संभावनाओं पर विचार चल रहा है। यात्रा को वहां से राजस्थान और फिर मध्यप्रदेश में किस तरह से प्रवेश करवाया जाए। पिछली बार दक्षिण से उत्तर (केरल से कश्मीर) की यात्रा में भी राजस्थान शामिल था। तब यह यात्रा झालावाड़ से प्रवेश कर अलवर के रास्ते हरियाणा में चली गई थी।

आदिवासियों के माध्यम से राजस्थान को छूना चाहते हैं राहुल

राहुल गांधी ने अपनी पिछली यात्रा में भी आदिवासियों और पिछड़ों की समस्याओं और राजनीतिक आकांक्षाओं पर बहुत बात की थी। वे अक्सर कहते थे कि आदिवासियों को भाजपा वनवासी (वन में रहने वाले) कहती है, जबकि वे उस स्थान के मूल निवासी (आदिकाल से रहने वाले) होते हैं। ऐसे में राहुल गांधी राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाकों जैसे सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां आदि को छूना चाहते हैं, ताकि वे राजस्थान की राजनीति पर अपनी बात भी कह सकें और आदिवासियों के प्रति अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता भी दोहरा सकें।

इस बार राजस्थान के दक्षिणी जिलों को रूट मैप में शामिल किया जा सकता है। इनमें दक्षिण राजस्थान के सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां आदि को शामिल किए जाने की ज्यादा संभावना है। जानकारी के मुताबिक तीन संभावित रूट बनाए गए हैं, 

PM मोदी- अमित शाह की सभाओं के जवाब में यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा पिछले लगभग 10 महीनों में जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, सीकर, हनुमानगढ़, दौसा की यात्रा कर चुके हैं। हर बार उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त राजनीतिक हमले किए हैं। अब राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस भी राजस्थान में उन राजनीतिक हमलों का जवाब देगी।

इस बार यात्रा में क्या खास होगा?

पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा ने मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया था। इस बार राजस्थान से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। पिछली बार यात्रा झालावाड़ से प्रवेश कर बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा, अलवर होते हुए पूर्वी राजस्थान को कवर कर हरियाणा में चली गई थी। इस बार यात्रा दक्षिणी राजस्थान को कवर करेगी।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर