मध्यप्रदेश में हत्‍या का आरोपी रायपुर में पकडाया; 13 साल से चल रहा था फरार

रायपुर , 13 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को रायपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार को पकड़ा है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हत्या करने के बाद वह रायपुर में अलग-अलग स्थान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज सिंह टिकरापारा इलाके में रहकर काम कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसको गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश की टीम से संपर्क किया है। उसके खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास और हत्या सहित गंभीर आरोप है।

रायपुर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी मनोज सिंह रायपुर में रहा है। उस पर हत्‍या, बलवा, हत्या का प्रयास, बलवा सहित गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज है। इसके बाद से पुलिस ने मुखबिर लगाया और उसको गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वह यहां अपने परिवार के साथ टिकरापारा क्षेत्र में रह रहा था और ट्रांसपोर्ट में काम करता था।

लूटपाट के बाद युवक की कर दी थी हत्या

पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के बरहवाटोला बरगवो में वर्ष 2010 में एक युवक की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। इसमें अन्य आरोपियों के साथ मनोज सिंह भी शामिल था। मनोज वहां से फरार हो गया। बाकी आरोपी पकड़े गए। मनोज अपने रिश्तेदारों के पास रायपुर आ गया। रायपुर में अपने रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने लगा। पिछले 13 साल से उसी के यहां रह रहा था। कुछ दिन पहले रायपुर पुलिस को मनोज के बारे में जानकारी मिली।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; होटल बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, आरोपी महिला गिरफ्तार

    दुर्ग, छत्तीसागढ के कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीया महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत…

    CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार