महादेव आनलाइन सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ और रवि के खिलाफ लुकआउट जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा महादेव एप के जरिए करोड़ों रुपये का गोरखधंधा चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ रायपुर पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आए हैं। राज्य सरकार द्वारा आनलाइन सट्टा को गैर जमानती अपराध के अंतर्गत लाया जा चुका है, इसलिए अब पुलिस फिर से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर पुलिस द्वारा ब्यूरो आफ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय भारत सरकार से एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी कराया गया है। दोनों आरोपी दुर्ग के रहने वाले हैं। लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, इन आरोपियों की एयरपोर्ट पर निगरानी की जाएगी, जिससे देश से बाहर जाने या किसी दूसरे देश में मौजूदगी का पता चलते ही गिरफ्तार किया जा सके।

वहीं रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आनलाइन सट्टे से जुड़े 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर, राजनांदगांव, ओडिशा के नुआपाड़ा जिला स्थित खरियार रोड, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से पकड़ा गया है। आनलाइन सट्टा के संचालन में 23 आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है।

महादेव एप और रेड्डी अन्ना एप के जरिए सट्टा का संचालन किया जा रहा था। 150 बैंक खातों में करोड़ों के लेने-देन का हिसाब मिला था। खाते से पुलिस ने 48 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। बैंक खाते अलग-अलग राज्यों के हैं। जिनकी जांच की जा रही। पुलिस उन पर भी शिकंजा कसेगी।

मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा विशाखापट्टनम में टीम को लीड कर रहा था। सटोरियों के कब्जे से पांच लैपटाप, 50 मोबाइल फोन, चार बैंक पासबुक, चार चेक बुक, आठ एटीएम कार्ड, एक वाइ-फाइ राउटर और करोड़ों रुपये के सट्टा का हिसाब-किताब का चार रजिस्टर जब्त किया गया है।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…