महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया;22 बेटिंग एप्लीकेशन के खिलाफ कार्रवाई; केंद्र ने कहा- ये छत्तीसगढ़ सरकार भी कर सकती थी

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने रविवार को विवादास्पद सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक ऑनलाइन (Mahadev App) सहित 22 अवैध सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए. एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव सट्टेबाजी ऐप और 21 अन्य ऐप्स और वेबसाइटों के संचालन को अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया. सरकार ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के अनुरोध पर इन ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है. आईटी मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के सरगनाओं पर छापे के बाद हुई, जिसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ.’

इसी साल सितंबर में ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. जांच एजेंसी ने तब आरोप लगाया था कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चलाई जा रही थी और हर महीने ऑनलाइन जुए से 450 करोड़ रुपये कमाए जा रहे थे. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया है, जबकि वे पिछले 1.5 वर्षों से इसकी जांच कर रहे हैं.’

अपनी अभियोजन शिकायत (PC) में ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव एप एक फ्रेंचाइजी की तरह का मॉडल चला रहा था. जिसमें लाभ का बंटवारा 70 और 30 फीसदी के अनुपात में किया गया था. अभियोजन शिकायत एक चार्जशीट के बराबर होता है. इस साल मार्च में आईटी मंत्रालय ने ‘अनुचित डेटा भंडारण और उसे अन्य देशों में भेजने’ के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग के लिए तत्काल और आपातकालीन आधार पर 138 सट्टेबाजी और जुआ ऐप्स के संचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे. इसके एक महीने बाद आईटी मंत्रालय ने ऑनलाइन गेम की मंजूरी और गैर-मंजूरी के नियमों लिए 2021 के सूचना प्रौद्योगिकी नियमों में संशोधन किया. इसमें साफ रूप से कहा गया कि कोई भी खेल जिसमें किसी स्थिति के नतीजे पर सट्टेबाजी या दांव लगाना शामिल है, उसे भारत में चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

पिछले दो साल में सरकार ने चीन के साथ संबंध रखने या मनी लॉन्ड्रिंग के साथ-साथ भारतीय नागरिकों का अनुचित डेटा भंडारण में शामिल होने के कारण लगभग 400 गेमिंग, जुआ, सट्टेबाजी, फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर, वेब ब्राउजर और अन्य ऐप्स और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें से पहला प्रतिबंध 2020 में आया था. प्रतिबंधित ऐप्स की लिस्ट में टिकटॉक, वीचैट और हेलो जैसे ऐप शामिल थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग