महापौर एजाज ढेबर 30 जुलाई से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शुरू करेंगे पदयात्रा

रायपुर, शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से महापौर एजाज ढेबर पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान लोगों को राज्य सरकार योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करने का काम होगा। 30 जुलाई से कांग्रेसियों की टीम घर-घर पहुंचेगी। बताते चलें कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं।

महापौर एजाज ढेबर ने निगम मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दक्षिण में कांग्रेस की जीत लक्ष्य होगा। इसके बाद शहर की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर निगम के नेता राज्य सरकार की शहरी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की जानकारी देंगे। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा समेत वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे।

30 जुलाई से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेसियों की टीम

महापौर ने कहा कि पिछले 15 सालों से भाजपा की सरकार थी। शहर में दो-दो कद्दावर मंत्री रहे लेकिन सड़क चौड़ीकरण और मुआवजे की बात नहीं की। अब वे चाहते हैं कि खुद जो 15 वर्षों में नहीं कर पाएं, हम साढ़े चार साल में कर दें। महापौर ने कहा कि फुल चौक की सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने दस करोड़ दिए हैं। लोगों से चर्चा की जा रही है। दो माह के अंदर सर्वे कराकर मुआवजा निर्धारित कर दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से और 40 करोड़ देने का आश्वासन मिला है।

दो महीने में पूरे शहर की सड़क ठीक हो जाएगी

एक सवाल के जवाब पर महापौर ने कहा कि शहर में विकास काम चल रहे हैं। तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए जय स्तंभ, सदर बाजार समेत अन्य कई जगहों पर गड्ढा खोदकर काम चल रहा है। दो महीने में पूरे शहर की सड़क ठीक हो जाएगी। जहां काम हो चुका है, वहां सड़क बन चुकी है। महापौर ने कहा कि शहर की चार सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 75 पार का नारा दिया है, जिसे पूरा किया जाएगा।

दक्षिण विधानसभा जीतना लक्ष्य

महापौर के साथ मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि 30 जुलाई से सरकार के काम काज को हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर में जाकर बताएंगे। इस अभियान की रूप रेखा तय की गई है। प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ दक्षिण विधानसभा से अभियान शुरू होगा। जो विधानसभा सीट हमारे पास नहीं है, उसको जीतना लक्ष्य है। निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि श्रम विभाग, टाउन प्लानिंग में नियमितिकरण जैसे कानून लाए गए, जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी और महापौर के साथ घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे। कोई परेशानी होगी तो त्वरित निदान होगा।

  • Related Posts

    CM; सुवेंदु अध‍िकारी होंगे पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

    कोलकाता, पश्‍च‍िम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है. विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया,…

    Oath Ceremony; थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

    चैन्नई, तमिलनाडू में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके प्रमुख शनिवार सुबह 11 बजे तमिननाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…