महासमुंद में प्लेसमेंट कैम्प 17 मार्च को,अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 20 मार्च को

महासमुंद, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्युरिटी लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 70 पद के लिए 10वीं पास आवेदकों की भर्ती 10500-15000 मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें।

अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 20 मार्च को

महासमुंद जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, लभरा खुर्द बीज निगम के पास महासमुंद में 20 मार्च को सुबह 9ः00 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला का उद्देश्य स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहित करना है। योजनांतर्गत आयोजित किए जाने वाले अप्रेन्टिसशीप मेला में पोर्टल www.apprenticeship.gov.in पर अधिक से अधिक उद्योग, प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया जा सकता है। ताकि आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को रोजगार का अवसर मिल सके। मेले में जिले के समस्त उद्योग, प्रतिष्ठान अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट रखने के लिए शामिल हो सकते है। साथ ही आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवा भी भाग ले सकते है। अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए इच्छुक उम्मीदवार समस्त दस्तावेज सहित 20 मार्च को संस्था में उपस्थित हो सकते है। अप्रेंटिसशिप मेला के दौरान प्रशिक्षणार्थी तथा उद्योग/प्रतिष्ठान का पोर्टल में स्पाट पंजीयन की सुविधा आई.टी.आई. कैम्पस में रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था महासमुंद में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई