माह जून से वेतन देयक पेपर फार्म के साथ डिजिटल फार्म तैयार करना होगा

रायपुर, बढ़ते डिजिटलीकरण के माध्यम से कार्यो में तेजी लाना अब और भी आसान हो गया है। जिससे सभी सरकारी कार्य बेहद ही सरल एवं पारदर्शी तरीकों से पूरे हो पा रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सरकार कर्मचारियों को ऑनलाइन उनकी सैलरी स्लिप/वेतन पर्ची को ऑनलाइन देने की सुविधा पहले से दी जा रही है। अब वेतन देयक भी डिजिटल फार्म में तैयार करने होंगे।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागीय स्तर के कोषालयों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में अप्रैल 2023 के वेतन से पेपर फार्म के साथ-साथ डिजिटल फार्म में प्राप्त किया जा रहा था। उसे महालेखाकर कार्यालय को भेजा जा रहा है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए समस्त कोषालयों तथा उप कोषालयों के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को माह जून 2023 का वेतन पेपर फार्म के साथ-साथ डिजिटल फार्म में कोषालय में प्रस्तुत करना होगा।
एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के अन्तर्गत कोषालयों से महालेखाकर को कार्यालय को भेजे जाने वाले भौतिक व्हाउचर के स्थान पर डाटा फार्म में व्हाउचर भेंजे जायेंगे। इसके लिए सभी सरकारी आहरण संवितरण अधिकारियों को डिजिटल सिग्नेचर की आवश्यकता होगी। इसके लिए संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर ने छत्तीसगढ़ के सभी कोषालय अधिकारयों को पत्र जारी किया है। श्री डी.पी.वर्मा ने बताया कि डिजिलट फार्म में वेतन देयक डिजिटल सिग्नेचर युक्त तैयार किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए e-payroll software  में  utilities>download e-voucher setup को डाउनलोड कर या जिला कोषालय में आकर उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    STSC; उच्च स्तरीय छानबीन समिति की बैठक में हंगामा, पुलिस बुलानी पडी, 6 प्रकरणों में आदेश पारित, 2 नस्तीबद्ध

    0 नगर पंचायत मोहला-मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जैन के प्रकरण की सुनवाई के दौरान विशेष व्यवस्था रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि…

    NDMA; बाढ़ से निपटने की तैयारी परखने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज

    रायपुर, भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र