MINING; राजधानी में अवैध उत्खनन पर 5 ठेकेदारों पर लगा 2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

रायपुर , अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही सात चेन माउंटेन मशीनों को भी जब्त किया गया है। खनिज विभाग ने मामले को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के अनुसार, मटिया गांव में पत्थर के अवैध खनन की शिकायत और जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई की। जांच के दौरान अवैध तरीके से खनन किए जाने की बात सामने आने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पेनल्टी की कार्रवाई की गई। जिन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू शामिल हैं। इन पांचों पर मिलाकर 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।

खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही सात चेन माउंटेन मशीनें भी मिलीं। विभाग ने इन सभी मशीनों को जब्त कर लिया है। मशीनों का इस्तेमाल पत्थर की खुदाई और उत्खनन में किया जा रहा था। विभाग की कार्रवाई के बाद अब जब्त मशीनों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया के लिए रखा गया है। पेनल्टी की राशि और अन्य वैधानिक कार्रवाई को लेकर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

न्यायालय में पेश किया गया मामला

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मटिया में सामने आए मामले में भी पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन में लगे लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GRAMA SABHA; जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा, कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण

    नारायणपुर, गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के बीच बस्तर के नारायणपुर जिले से लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर सामने…

    RMC; रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक अब 30 सितम्बर को

    रायपुर , रायपुर में श्रीगणेश  विसर्जन चल झांकी भारी बारिश के कारण नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा अब एक दिन आगे…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर