मोदी की सभा में जनता को जाने से रोक रहे हैं भूपेश; अरुण साव बोले-बस्तर बंद का आयोजन लोकतंत्र की हत्या

रायपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जगदलपुर दौरे पर कांग्रेस के बस्तर बंद के आव्हान को ओछी राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री की सभा में जाने से रोक रहे हैं। यह लोकतंत्र पर कांग्रेस की तानाशाही है, जिसे बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हर बाधा को पार कर बस्तर भाजपामय होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि परिवर्तन यात्रा को पूरे प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से कांग्रेस की नींद उड़ गई है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी- नेहरू परिवार के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही है। इनकी जुबान और हरकतों से बदहवासी बरस रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेसिरपैर की बातें कर रहे हैं तो उनके कठपुतली प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने मुख्यमंत्री द्वारा नगरनार पर दिए गए वक्तव्य के जवाब में कहा कि शराब की दुकानें ढंग से न चला पाने वाले मुख्यमंत्री संयंत्र क्या चलाएंगे। जैसे शराब में दो हजार करोड़ का घोटाला किया गया है, वैसी ही मंशा नगरनार के बारे में थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कों पर गड्ढे तक न भर पाने वाले मुख्यमंत्री नगरनार संयंत्र चलाने का दावा करने चले हैं। जिस तरह की भर्राशाही भूपेश बघेल सरकार ने घोटालेबाजी के लिए की है वैसा केंद्र सरकार नहीं कर सकती। नियम शर्तों के मुताबिक जो हो सकता है, वही होगा। भूपेश बघेल अगर चाहते हैं कि उन्हें घोटाले करने के लिए कोई केंद्रीय संस्थान सौंप दिया जाए तो यह संभव नहीं है। खुद की कुर्सी का ठिकाना नहीं। सरकार जाने वाली है और वे अब भी भ्रम पैदा कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    POLITICS; ’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

    जगदलपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…