EMPEACHMENT; एसआईआर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, विपक्षी दलों से किया संपर्क

नई दिल्ली, SIR विवाद के बीच, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क किया है। समाचार एजेंसी ANI के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस पेश करेंगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से बात की है। इसे अगले दो हफ्तों के भीतर पेश किया जाएगा।’ इसके अलावा, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य के चुनाव आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालें और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग करें।

SIR पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद 

यह कदम मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच उठाया गया है। इस विवाद की शुरुआत एक मीडिया रिपोर्ट से हुई थी, जिसमें SIR को लेकर चुनाव आयोग के अधिकारियों के बीच मतभेदों का जिक्र किया गया था।इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने तीन सदस्यीय चुनाव पैनल के भीतर मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ को लेकर बार-बार चिंताएं जताई थीं।

दो सदस्यों ने 14 बार जताई आपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इस देशव्यापी प्रक्रिया की देखरेख तीनों कमिश्नरों ने की है, लेकिन संधू और जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार औपचारिक रूप से आपत्तियां दर्ज कराईं।जिनमें से चार आपत्तियां तो एक ही दिन में दर्ज की गईं और ये आपत्तियां उन फैसलों और आदेशों को लेकर थीं, जिनके बारे में उनका कहना था कि ये उनकी जानकारी के बिना जारी किए गए थे।इस दावे के बाद सियासी हलकों में भूचाल आ गया है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं बीजेपी ने इसे स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी बताया है।

मतभिन्नता पर चुनाव योग की सफाई

अंदरूनी मतभिन्नता ही नहीं अनभिज्ञता और मुख्यचुनाव आयुक्त की तरफ से एकतरफा कुछ फैसले लिए जाने की खबरों के बाद जहां सियासत तेज हो गई, वहीं आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर सफाई दी और कहा कि कुछ विषयों पर विचारों में मतभिन्नता होना गलत नहीं है लेकिन हाल के महीनों में देशभर में एसआईआर समेत 40 नई पहल शुरू हुई और सभी सर्वसम्मत फैसले से हुए हैं। यह और बात है कि देर रात तक दोनों चुनाव आयुक्त एसएस संधु और विवेक जोशी की ओर से कोई व्यक्तिगत सफाई नहीं आई। दरअसल बुधवार को छपे एक खबर में जहां दस महीने के अंदर दोनों आयुक्तों की ओर से विभिन्न मसलों पर 14 आपत्तियों की बात कही गई थी वहीं मुख्यरूप से आपत्ति फार्म 6 को लेकर थी। जिसमें नए वोटर के लिए भी अपने पिता और दादा के वोट लिस्ट की जानकारी मांगी गई थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी भगत का पहला छत्तीसगढ़ दौरा 27 से, तीन दिनों तक लेंगे पदाधिकारियों की मैराथन बैठक

    रायपुर, लोकसभा सांसद सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार 27 सितंबर को प्रदेश आ रहे हैं। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस…

    BJP; छत्तीसगढ़ से हटाए गए दिग्गज अजय जामवाल और पवन साय, कर्मवीर नए संगठन महामंत्री…

    0 संघ, सत्ता और संघठन में कई तरह की शिकायतें थी रायपुर, भाजपा संगठन में बडे बदलाव का दौर शुरु हो गया है .सभी प्रदेशों में संगठन में बदलाव किया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर