राजधानी के होटलों में देर रात परोसी जा रही थी शराब; दो मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी की पुलिस ने शहर के दो होटलों में छापेमारी की। आधी रात जब पुलिस की टीम बार में घुसी तो बार बंद करने की बजाए यहां शराब परोसी जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों होटलों के बार से मैनेजर को पकड़ा और थाने ले आई।

मामला शहर के मौदहापारा थाना इलाके का है। पहला छापा थाने से चंद मीटर की दूरी पर स्थित होटल आदित्य में पड़ा। आम तौर पर रात 11 बजे के बाद सभी बार बंद किए जाने का नियम है। मगर कभी 12 तो कभी 1 बजे रात तक यहां शराब पिलाए जाने की जानकारी मिल रही थी। देर रात रायपुर पुलिस को यहां ऐसा ही होता दिखा। यहां के मैनेजर कलाकार नाईक को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने बार बंद करवाया।

इसके बाद होटल गोल्डन ओक में पुलिस की टीम पहुंची। यहां भी देर तक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने बार बंद करवाया और मैनेजर कुलजीत भाटिया को अरेस्ट कर थाने ले आई। अब इन दोनों मैनेजरों के थाने आने के बाद होटल प्रबंधन से जुड़े लोग थाने पहुंचना शुरू हो गए।

थाने से छोड़े गए
थाना मौदहापारा में इन मैनेजर्स के खिलाफ अपराध धाारा 140/23, 36(सी) और धारा 141/23 , 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया था। इसमें थाने से ही अपराधी छोड़ दिए जाते हैं। इस नियम का पालन करते हुए इन होटल मैनेजर्स को भी छोड़ दिया गया।

आबकारी विभाग को भेजी चिट्‌ठी
पुलिस के मुताबिक देर तक बार को खुला रखने और लोगों को शराब परोसने की वजह से दोनों होटलों के संचालकों को भी नोटिस जारी कर थाना तलब किया जा रहा है। इनके द्वारा बार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करने के संबंध में आबकारी विभाग को चिट्‌ठी भेजी जा रही है। इसपर कार्रवाई आबकारी विभाग करेगा।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा